बिन्दकी/फतेहपुर । कस्बे के ललौली रोड स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में तनावमुक्त मेडिटेशन शिविर का आयोजन किया गया । इस शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद ब्रह्माकुमार प्रोफ़ेसर गिरीश कुमार ने कहा कि आज के भौतिक युग में लोगों के पास बैठने खाने पीने का समय नहीं बचा है । ऐसी तनाव युक्त जिंदगी में तरह-तरह की बीमारियां हो रही हैं । ब्लड प्रेशर शुगर जैसी बीमारियां सामान्य हो गई हैं । इन बीमारियों से बचने का एक ही उपाय है कि हम लोगों को मेडिकेशन ध्यान योग करना चाहिए । जिसके चलते हम तनाव मुक्त होंगे और बीमारियों से बच सकेंगे अच्छा जीवन व्यतीत होगा और सफल जीवन होगा । बैंक दिव्या ने बताया कि 7 मार्च 8 मार्च को शिविर का आयोजन मुगल रोड स्थित काशी कंपलेक्स में किया जाएगा । इस मौके पर रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर राम अवध यादव मोना ओमर ओम प्रकाश गुप्ता बीके बहन सीता बहन दिव्या बहन स्वाति सानू भाई प्रियंका बहन आदि लोग मौजूद रहे ।
