फतेहपुर । विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल के नेतृत्व में हनुमान जन्मउत्सव के पावन अवसर पर मनोज आइसक्रीम के सामने हनुमान मंदिर में विशाल भंडारे वा सुंदरकांड का आयोजन किया गया । जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया । इसके बाद सुंदरकांड का आयोजन किया गया ।
विश्व हिन्दू परिषद के प्रान्त उपाध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय ने बताया हनुमान जन्मउत्सव के कार्यक्रम बजरंगदल द्वारा सम्पूर्ण देश मे भंडारे सुंदरकांड का आयोजन किया किया गया ।
फतेहपुर जिले के समस्त प्रखंडों में भव्य हनुमान जन्मउत्सव मनाया गया । जिसमे पुलिस अधीक्षक पहुचकर हनुमान जी की आरती उतारी बजरंगदल के जिला गौ रक्षा प्रमुख विक्की साहू पुलिस अधीक्षक का पटका ओढ़ाकर स्वागत किया । जिसमे विजय शंकर सानू सिंह मिंटू सोनी मोनू सोनी पप्पू केतु जीतू वैभव नीरज गुप्ता आदि मौजूद रहे ।
