बिन्दकी/फतेहपुर । बाइक द्वारा तीनो लोग बिंदकी की ओर आ रहे थे । तभी भवानीपुर डीघ बम्बा के समीप बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ में टकरा गई । जिससे मौके पर एक की दर्दनाक मौत हो गई । वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । दुर्घटना होते ही मौके पर भारी लग गई राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया । वहीं घटना की जानकारी पुलिस को दी गई ।पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजा है ।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के डीघ गांव निवासी राजेश कुमार उम्र 50 वर्ष पुत्र जगरूप उसी बाइक में सवार राज राजा उम्र 28 वर्ष पुत्र प्रताप निवासी गंगचौली थाना औंग तथा सुरेंद्र कुमार उम्र 50 वर्ष पुत्र भगोने निवासी अलीपुर थाना कल्याणपुर को छोड़ने जा रहे थे तभी भवानीपुर डीघ बम्बा के समीप बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ में टकरा गयी । जिसमें एक की मौके पर दर्द ना मौत हो गई ।
वहीं दो गंभीर रूप से घायल हो गए दुर्घटना होते ही मौके पर भारी भीड़ लग गई दुर्घटना की जानकारी पुलिस को दी गई । पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भर्ती कराया । वहीं एक की हालत नाजुक देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया । वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजा । घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी गई तो परिजनों में हड़कंप मच गया परिजन रोते बिलखते रहे ।
