फतेहपुर : प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत हो अनुमन्य परियोजनाओं के लिए सहायता उपलब्ध कराई जाएगी यह जानकारी देते हुए उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र फतेहपुर ने बताया कि नई इकाई के स्थापना हेतु “प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम 2021-22 के अंतर्गत विनिर्माण क्षेत्र के अनुमन्य परियोजना की अधिकतम लागत रुपया 25.00 लाख तथा सेवा क्षेत्र की अनुमन्य परियोजना की अधिकतम लागत रुपया 10.00 लाख तक के आवेदन पत्र ऑनलाइन आमंत्रित किया जाता है ।
अभ्यर्थी को उक्त आवेदन वेबसाइट www.kviconline.gov.in पर ऑनलाइन करना होगा । किसी भी दशा में मैन्युअल रूप से भरा हुआ आवेदन पत्र स्वीकार नहीं होगा ।
उक्त योजना अंतर्गत विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के प्रशिक्षण प्राप्त लाभार्थियों को वरीयता प्रदान की जाएगी । आवेदक की आयु न्यूनतम 18 वर्ष से कम न हो,आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून है ।
