कानपुर । कमिश्नरेट के महाराजपुर थाना के अंतर्गत किशोरी के दुष्कर्म के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । महाराजपुर एसओ योगेश सिंह ने बताया कि वांछित अभियुक्त गोपाल निषाद पुत्र रमेश निवासी पंचमडेरा विजयनगर मजरा डोमनपुर थाना महाराजपुर कानपुर नगर की गिरफ्तारी हेतु सघन अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त गोपाल निषाद पुत्र रमेश नि० पंचमडेरा विजयनगर मजरा डोमनपुर थाना महाराजपुर कानपुर नगर उम्र करीब 22 वर्ष को महोली मोड़ के पास थाना क्षेत्र महाराजपुर से गिरफ्तार किया गया ।
पुलिस ने आरोपित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की ।
