बकेवर/फतेहपुर । कोटेदार के खिलाफ बयान देना दलित वर्ग के लोगों को महंगा पड़ रहा है । कोटेदार अब उनके साथ मारपीट,गाली गलौज कर प्रताड़ित कर रहा।बकेवर थाना क्षेत्र के डारी बुजुर्ग गांव में कुछ दिन पूर्व कोटेदार के खिलाफ राशन वितरण में अनियमितता की शिकायत हुई थी जिस पर जांच करने आए उच्च अधिकारी से मौके पर डारी बुजुर्ग गांव के बबलू पुत्र मेवालाल रैदास ने कोटेदार के खिलाफ बयान दिए थे ।
बकेवर थाने में तहरीर देते हुए बबलू पुत्र मेवालाल रैदास ने बताया कि उन्होंने डारी बुजुर्ग गांव के कोटेदार जीवनलाल के खिलाफ उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी । उनकी शिकायत से बौखलाए प्रधान पुत्र राकेश तिवारी पुत्र रमेशचन्द्र और सुनील पुत्र रमेश चन्द्र के साथ विनोद पुत्र राजू तिवारी ने मिलकर विगत 14 अप्रैल को मुझे रास्ते में रोककर गाली गलौज करने लगे और जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए मेरे साथ मारपीट की थी । इसके बाद मंगलवार की शाम दोबारा मेरे साथ गाली गलौज की । जिससे परेशान होकर मैं शिकायत करने थाने आया हूं ।
थाना प्रभारी निरीक्षक गिरेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि आरोपित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है । जांच कर कार्रवाई होगी ।
