बकेवर/फतेहपुर । दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर ससुराल पक्ष पर युवती ने मुकदमा दर्ज कराया है । बकेवर थाना क्षेत्र के ककरैहा गाँव निवासी फूलचंद्र कुशवाहा ने अपनी बेटी प्रीति कुशवाहा की शादी लगभग दो वर्ष पूर्व अर्जुन पुत्र संतोष कुशवाहा निवासी ग्राम रौतारा थाना बिधनू कानपुर नगर के साथ की थी ।
पिता फूलचंद्र ने आरोप लगाया कि उनका दामाद अर्जुन,बेटी की सास शिवकली और ससुर संतोष मिलकर आये दिन उनकी बेटी प्रीति को दहेज के लिए प्रताड़ित करते है और कम दहेज का ताना देकर गाली-गलौज कर मारपीट भी करते रहते है । दामाद अर्जुन भी शराब पीकर अक्सर मारपीट करता रहता है । बिगत सोमवार को अर्जुन अपनी पत्नी प्रीति को मायके ककरैहा छोड़ गया था और बिना दहेज के वापिस ससुराल आने पर जान से मारने की धमकी भी दी ।
थाना प्रभारी निरीक्षक गिरेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि फूलचंद्र की शिकायत पर आरोपी दामाद,सास व ससुर पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है ।
