फतेहपुर : विकास खंड देवमई के ग्राम बरिगवां में पंचायत भवन के लिए आरक्षित भूमि को लेकर मामला गरमाया हुआ है । पूर्व प्रधान का आरोप है कि हल्का लेखपाल की इसमें पूरी सांठगांठ है ।
इस संबंध में ग्राम पंचायत सदस्यों ने भी जिलाधिकारी व उपजिलाधिकारी बिंदकी को एक प्रार्थना पत्र देकर पंचायत घर के लिए आरक्षित भूमि को कब्जा मुक्त कराए जाने की मांग की है ।
ग्राम बरिगवां के पूर्व प्रधान बैज नाथ वर्मा ने बताया कि उनके कार्यकाल में यह भूमि पंचायत भवन निर्माण के लिए आरक्षित की गई थी । इसी भूमि के समतलीकरण को लेकर मिट्टी की पुरानी भी उन्होंने कराई थी ।
इसी भूमि पर ग्राम बरिगवां के दबंग रजोल पुत्र देवीदीन व उसकी भाभी पुनीता पत्नी राम प्रकाश ने ईंटों व टींन शेड डालकर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है ।
ग्रामीणों ने किसी संकर्षण अधिकारी की उपस्थिति में पंचायत भवन के लिए आरक्षित भूमि को कब्जा मुक्त कराए जाने की मांग की है ।
