नरवल/कानपुर । कानपुर के नरवल थाना क्षेत्र के अंतर्गत अवैध कच्ची शराब की तस्करी कर रहे युवक को पुलिस ने 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया । घटना क्रम के अनुसार अभियुक्त सर्वेश पुत्र राम स्वरूप उम्र (25) वर्ष निवासी पारा गांव थाना नरवल जनपद कानपुर मुखबिर की सूचना पर सचौली पुलिया से नसड़ा मोड़ को तरफ जाने वाले रास्ते पर सड़क किनारे एक अदद प्लास्टिक की पिपिया से 10 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया ।
थाना स्थानीय पर अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई ।
