फतेहपुर : जिला पंचायत चुनाव में भाजपा का विरोध कर नामांकन दर्ज कराने या अन्य प्रत्याशियों की मदद में पार्टी का विरोध करने वाले उन बीस भाजपाइयों को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया । जिला पंचायत चुनाव को लेकर जनपद के भाजपाई पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल पाए गए । जिनको लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के निर्देशन पर जिला भाजपा अध्यक्ष आशीष मिश्रा ने बीस बागी भाजपाइयों को 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है ।
पार्टी की इस बड़ी कार्रवाई से यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि कार्यकर्ता किसी भी हालातों में पार्टी से ऊपर नहीं हैं । उन्हें अनुशासित होकर ही काम करना पड़ेगा ।
