बकेवर/फतेहपुर । थाना क्षेत्र के कंशमीरीपुर माइनर के पास आज रविवार की देर शाम दो बाईक आमने सामने भिड़ गई । जोरदार टक्कर होने कारण दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई व दो लोग घायल हो गए ।
मृतक अब्बास पुत्र नबीबख्श उम्र लगभग 25 वर्ष व मृतक सुल्तान पुत्र नफीस उम्र लगभग 30 वर्ष मौके पर ही दोनों की मौत हो गई । अब्बास लकड़ी का काम बकेवर केक फर्नीचर की दुकान में करता था और सुल्तान जहानाबाद में ही लोहे की दुकान में काम करता था ।
अब्बास अपने सहयोगी राजा के साथ बकेवर से अपने घर जाहानाबाद जा रहा था और दूसरा बाइक सवार सुल्तान अपने साथी चांद बाबू पुत्र उस्मान के साथ बकेवर की ओर आ रहा था दोनों के साथी भी घायल हो गए उनको 108 एंबुलेंस के द्वारा बिन्दकी सीएससी भेजा गया है ।
थाना प्रभारी निरीक्षक गिरेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि पंचनामा भरा दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ।
