फतेहपुर । प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर ने बताया कि माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर श्री रणंजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में समस्त न्यायिक अधिकारियो के साथ आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 21 मई 2023 के सफल आयोजन एवं अधिकाधिक वादों के निस्तारण के लिए जनपद न्यायाधीश के मीटिंग कक्ष में बैठक आहूत की गयी ।
उक्त बैठक में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत मो० अहमद खॉन,प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर श्रीमती अनुराधा शुक्ला,मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री राजबाबू,सिविल जज सीनियर डिवीजन अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रीमती रोमा गुप्ता एवं अन्य न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे ।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर श्री रणंजय कुमार वर्मा द्वारा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 21 मई 2023 के सफल आयोजन के लिए सभी न्यायिक अधिकारियों को अधिकाधिक वादों के निस्तारण के लिए निर्देश दिया गया ।
तामीला हेतु सभी न्यायिक मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया गया कि लोक अदालत की नोटिसे शीघ्रातिशीघ्र तैयार करा कर पैरोकारो के माध्यम से सम्मन/नोटिसे प्रेषित करवायी जाये एवं तामीला सुनिश्चित कराया जाए ।
आपराधिक शमनीय वाद की सूची तैयार कर उन वादो को निस्तारण हेतु लोक अदालत में चिन्हित करे । ई- चालान के ज्यादा से ज्यादा वादो को निस्तारण हेतु प्रयास करे ।
बैठक में उपस्थित सभी न्यायिक अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आप अपने स्तर से कार्यरत कर्मचारियों को निर्देशित करे कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 21मई 2023 हेतु चिन्हित वादों को ससमय सी.आई.एस पोर्टल में दर्ज कराये एवं इसके साथ यह निर्देश भी दिया गया कि 18,19 एवं 20 मई 2023 को आयोजित पिटी अफेन्स की विशेष लोक अदालत हेतु वादों के विवरण की सूची बनवा कर पक्षकारों को सम्मन/नोटिस प्रेषित करे ।
