बिन्दकी-फतेहपुर : रात में बारात का भोजन करने के बाद सुबह बारातियों तथा ग्रामीणों को फूड प्वाइजनिंग हो गई लोग पेट दर्द ऐठन तथा उल्टी-दस्त से परेशान हो गए जिनमें से एक गंभीर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जबकि अन्य लोगों का इलाज एक प्राइवेट चिकित्सक को बुलाकर कराया गया । जिसके चलते हालत में सुधार हो गया ।
हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से आशा बहू भी मौके से पहुंची और मामले की जानकारी लिया ।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के बहरौली गांव में रामकिशुन की पुत्री की बारात फतेहपुर जनपद के सहेली चौकी क्षेत्र के मुचवा पुर गांव से शनिवार की शाम को आई हुई थी । अगवानी कार्यक्रम होने के बाद रात को भोजन कार्यक्रम हुआ तभी भोजन करने के बाद लोगों के पेट दर्द ऐठन तथा उल्टी दस्त की शिकायत होने लगी ।
देखते ही देखते लोगों की संख्या बढ़ने लगी हालांकि कोई गंभीर नहीं था एक गंभीर रामबाबू उम्र 40 वर्ष पुत्र छोटेलाल निवासी बहरौली को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी महिला के लिए भर्ती कराया गया । वही गांव में राजाराम उम्र 60 वर्ष तथा रामसागर उम्र 25 वर्ष सहित कई लोग पेट दर्द से परेशान होकर लेटे दिखाई दिए ।
इस मामले में गांव के रामप्यारे ने बताया कि रात में खाना पीना हुआ खाने में पनीर की सब्जी में कुछ गड़बड़ी होने के कारण लोगों के पेट में दर्द शुरू हुआ । जिसके चलते लोग घबरा गए एक की हालत गंभीर होने पर रामबाबू को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया । जबकि बाकी लोगों का इलाज एक प्राइवेट चिकित्सक को बुलाकर कराया गया लगभग सभी की हालत ठीक है । बीमार होने में कुछ लोग बाराती भी थे ।
वही मामले की जानकारी होने पर बहरौली गांव आशा बहू पहुंची और लोगों की स्वास्थ संबंधी जानकारी भी ली ।
