फतेहपुर । अमौली में आयोजित रोजगार मेला व करियर काउंसलिंग कार्यशाला में 46 अभ्यर्थियों को मिला सेवा का अवसर ।
यह जानकारी देते हुए जिला सेवायोजन अधिकारी फतेहपुर श्री उज्ज्वल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग के संकल्प हाथ,हर परिवार को रोजगार उपलब्ध कराकर उसे आत्मनिर्भर बनाने हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय एवं कौशल विकास मिशन फतेहपुर के संयुक्त तत्वावधान में विधानसभा जहानाबाद के अन्तर्गत ममता मैरिज लॉन, अमौली जनपद फतेहपुर में आज वृहद रोजगार मेला व कॅरियर काउन्सिलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया । जिसमें अभ्यर्थियों की कॅरियर काउन्सिलिंग की गयी । रोजगार मेले में प्रदेश स्तर की लार्सन एंड 200 से अधिक टुबरो द्वारा 01 1. तेजस ग्रेट ग्लोबल इन्डस्ट्रीज द्वारा 06, महेन्द्रा आटो मैन पावर सर्विसेज द्वारा 16 निमसन प्रा०लि० द्वारा 14 एवं पुखराज हेल्थकेयर प्रा.लि., कानपुर द्वारा 02 मैनकाइन्ड हेल्थकेयर द्वारा 07 इस प्रकार कुल 46 योग्य अभ्यर्थियों को चयनित कर सेवायोजित किया गया । जिसमें कम्पनियों द्वारा 8000 से 16500 तक प्रतिमाह वेतन पर चयन सम्बन्धी कार्यवाही की गयी ।
कार्यक्रम का आयोजन अधोहस्ताक्षरी के दिशा-निर्देशन में श्री शशॉक पान्डेय,प्रभारी रोजगार मेला जिला सेवायोजन कार्यालय फतेहपुर के द्वारा सम्पन्न हुआ ।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सेवायोजन कार्यालय से यग प्रोफेशनल सुश्री नीतू सिंह,कौशल विकास संस्थान के प्रभारी श्री शिव मोहन गुप्ता (शिवा), सुश्री राखी त्रिवेदी, श्रीमती सुमित्रा देवी श्री प्रशांत ओमर द्वारा सहयोग प्रदान किया गया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सेवायोजन अधिकारी एवं सचालन श्री शशॉक पान्डेय,प्रभारी रोजगार मेला द्वारा किया गया ।
