कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है । कांग्रेस ने बहुमत से क़रीब दो दर्जन ज़्यादा सीटों पर जीत हासिल की है ।
कांग्रेस की इस जीत पर बीबीसी की तमिल सेवा ने द हिंदू समूह के निदेशकों में से एक और वरिष्ठ पत्रकार एन. राम से बातचीत की और चुनाव के नतीजे को समझने की कोशिश की ।
कांग्रेसकी जीत परमें किन बातों का योगदान रहा ?
यह कांग्रेस के लिए बड़ी जीत है । आप कह सकते हैं कि कांग्रेस अपने सबसे निचले स्तर पर है, इस जीत से उनका हौसला बढ़ेगा ।
