कानपुर । पटेल नगर में श्रमिक भारती के बूद बचत कुलगांव द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओ के साथ एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारम्भ कुलगांव BSS मनोज सिंह,ट्रस्टी संजीव जी,टुस्टी श्रीमती निशा चौहान तथा सांझा प्रयास की रिसर्च आफीसर मंजू लता दुवे जी ने सभी प्रतिभागी महिलाओ का स्वागत करते हुए किया इसीक्रम सभी महिलाओ स्वयं सुहायता समूह के लाभ बताये गये तथा यह भी बताया गया कि छोटी छोटी बचत किस तरह लाभ दायक होती है एवं महिला को शशक्त बनाती है ।
आयोजित कार्यक्रम को गति देते हुए सुभाष चिल्ड्रेन सोसाइटी के तत्वाधान में चल रहे । कार्यक्रम साझा प्रयास नेटवर्क की परियोजना अधिकारी मंजू लता दुबे द्वारा महिला स्वास्थ्य के संवेदन शील मुद्दा सुरक्षित गर्भ समापन की जानकारी दी गई तथा एम टी पी एक्ट 1971 की जानकारी दी तथा 2021 मे हुए संशोधनक भी जानकारी दी गई । साथ ही उनके साथ माहवारी के दौरान होने वाली समान्य परेशानियो पर चर्चा की

दिशा दीदी के नम्बरो की जानकारी साथ नम्बरो का किस तरह इस्तमाल करना है । यह भी जानकारी दी कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था के BSS मनोज सिंह ट्रस्टी संजीव जी, निशा चौहान,रितु राठोर,मधू सविता,देश कुमारी,सपना मीनू, रिकी,गीता शुक्ला,अनीता, शिमला तथासाझा प्रयास नेटवर्क सांझा प्रयास से मंजू लता सहित 55 से अधिक महिलाएं मौजूद रही ।
