बकेवर/फतेहपुर । बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम कंजरन डेरा बेंता में छापामारी कर पुलिस ने 365 लीटर अपमिश्रित देशी शराब ,1050 किलो लहन वह बनाने के उपकरण बरामद कर तीन लोगों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है ।
थानाध्यक्ष किशन सिंह व आबकारी निरीक्षक राजीव माथुर ने संयुक्त रूप से बताया कि पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देश पर चलाएं जा रहे अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर बकेवर थाना पुलिस व आबकारी पुलिस ने संयुक्त रूप से बेंता कजरनडेरा में छापामारी उप निरीक्षक प्रतीक कुमार,चौकी प्रभारी उप निरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह सहित भारी पुलिस बल के साथ ग्राम बेता कंजरन डेरा के 3 घरों में दबिश देते हुए 365 लीटर अवैध अपमिश्रित कच्ची शराब, 1050 किलो लहन व बनाने के उपकरण बरामद किए गए । बरामद लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया । जिन तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है । उनमें राजे पुत्र प्रेम चंद,नाहर सिंह पुत्र स्वर्गीय बाबू और व अजय पुत्र लाल सिंह शामिल हैं ।
छापामारी टीम में हेड कांस्टेबल यासीन खान,अजमत अली, कैलाश चन्द्र,विशम्भरनाथ,कैसर खां,कांस्टेबल अजय तिवारी, आलोक यादव,अतुल पाल,राहुल यादव,रजनीश यादव,मनोज सिंह,अखंड प्रताप सिंह,शिवा नंद पाठक,महिला कांस्टेबल ललिता,पार्वती व डाली,आबकारी विभाग के सूर्य भान सिंह, अजादार हुसैन व समय जीत शामिल रहे ।
