फतेहपुर । जिलाधिकारी तथा मुख्य विकास अधिकारी के आदेश के क्रम में 28 मई तक कुल 15 विभागों द्वारा चरण वार तीन दिवसीय कैम्प का आयोजन कराया जा रहा है ।जिसमे स्वास्थ्य विभाग द्वारा गोल्डेन कार्ड ,आयुष्मान कार्ड, समाज कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तिकरण एवं प्रोबेशन विभाग द्वारा वृद्धावस्था, विधवा व दिव्यांगजन पेन्शन, विद्युत विभाग द्वारा सौभाग्य/ समाधान योजनाओं से आच्छादित/लाभान्वित किया गया तथा आज से 25 मई तक उपायुक्त मनरेगा, उपायुक्त श्रम रोजगार,उपकृषि निदेशक,जिला उद्यान अधिकारी ,सहायक निदेशक रेशम एवं अग्रणी जिला प्रबन्धक (बैंक ऑफ बड़ौदा) विभाग द्वारा कैम्प लगाया गया तथा जनपंचायत का आयोजन भी किया गया ।
कैम्प में श्रम एवं रोजगार (मनरेगा) विभाग द्वारा जॉब कार्ड योजना में प्राप्त आवेदनों की संख्या 03 के सापेक्ष 03 को लाभान्वित किया गया । श्रम विभाग द्वारा उ०प्र० भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड योजना में प्राप्त आवेदनों की संख्या 20 के सापेक्ष 06 को लाभान्वित किया गया । कृषि विभाग द्वारा पी०एम० किसान योजना में प्राप्त आवेदनों की संख्या 62 के सापेक्ष 12 को लाभान्वित किया गया । रेशम विभाग द्वारा ऐरी रेशम विकास योजना में प्राप्त आवेदनों की संख्या 10 के सापेक्ष 05 को लाभान्वित किया गया । अग्रणी जिला प्रबन्ध (बैंक ऑफ बड़ौदा) द्वारा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में प्राप्त आवेदनों की संख्या 25 के सापेक्ष 25 को लाभान्वित किया गया । प्रधानमंत्री जीवन ज्योति सुरक्षा बीमा योजना में प्राप्त आवेदनों की संख्या 22 के सापेक्ष 22 को लाभान्वित किया गया । अटल पेंशन योजना में प्राप्त आवेदनों की संख्या 12 के सापेक्ष 12 को लाभान्वित किया गया तथा पर्सनल लोन योजना में प्राप्त आवेदनों की संख्या 01 के सापेक्ष 01 को लाभान्वित किया गया । इस प्रकार जिला प्रशासन की पहल पर आयोजित कैम्प में ग्रामवासियों द्वारा उत्साह पूर्वक समस्त विभागों की योजनाओं की जानकारी प्राप्त की जा रही है तथा समस्त विभागों द्वारा ग्राम को योजनाओं से संतृप्त करने का अभियान चलाया जा रहा है ।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा गोल्डेन कार्ड योजना में लाभार्थियों की संख्या को देखते हुए कैम्प लगातार 28 मई तक लगा रहेगा । जिससे अधिक से अधिक ग्राम वासियों को योजना से आच्छादित/लाभान्वित किया जायेगा ।
