फतेहपुर । उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग के संकल्प हर हाथ,हर परिवार को रोजगार उपलब्ध कराकर उसे आत्मनिर्भर बनाने हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय एवं एसबीएस एजुटेक,मलवॉ फतेहपुर के संयुक्त तत्वावधान में मुख्य अतिथि श्री राजेन्द्र सिंह पटेल, विधायक जहानाबाद की गरियामय उपस्थित में एस.बी.एस. एजुटेक,मलवॉ, फतेहपुर परिसर में वृहद रोजगार मेला व कॅरियर काउन्सिलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया । जिसमें 350 से अधिक अभ्यर्थियों की कॅरियर काउन्सिलिंग की गयी ।

रोजगार मेले में प्रदेश स्तर की आप्टीमस इले. लि. द्वारा 07 टैलेन्ट सेतु द्वारा 10 लार्सन एंड टुबरो द्वारा 18 मैनकाइन्ड हेल्थ सर्विसेज द्वारा 33,कॅरियर ब्रिज स्किल सोल्यू. प्रा.लि. ,अहमदाबाद द्वारा 21 तेजस ग्रेट ग्लोबल द्वारा 16 शिवशक्ति बायोटेक द्वारा 28 पीपल ही आनलाइन द्वारा 10 एवं पुखराज हेल्थकेयर प्रा.लि., कानपुर द्वारा 22 इस प्रकार कुल 165 योग्य अभ्यर्थियों को चयनित कर सेवायोजित किया गया ।

जिसमें कम्पनियों द्वारा 8000 से 16000 तक प्रतिमाह वेतन पर चयन सम्बन्धी कार्यवाही की गयी । कार्यक्रम का आयोजन अधोहस्ताक्षरी के दिशा-निर्देशन में श्री शशांक पान्डेय, प्रभारी रोजगार मेला जिला सेवायोजन कार्यालय, फतेहपुर के द्वारा सम्पन्न हुआ ।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सेवायोजन कार्यालय के सुश्री नीतू सिंह,यंग प्रोफेशनल एम.सी.सी. एवं एस.बी.एस . एजूटेक परिवार से प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार सिंह, श्री जे. पी. सिंह,डॉ. गुलजार व श्री शोभित गुप्ता व अन्य समस्त कर्मचारियों द्वारा सहयोग प्रदान किया गया ।
