फतेहपुर । ईवीएम,वीवीपैट के परिवहन हेतु ट्रकों की आवश्यकता है ।
यह जानकारी देते हुए अपर जिला मजिस्ट्रेट/उपजिला निर्वाचन अधिकारी फतेहपुर श्री विनय कुमार पाठक ने बताया कि एतदद्वारा सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी,उ०प्र० लखनऊ के पत्र सं0-54/सी0ई0 ओ0- 5-1/3-2021 दिनांक 16 मार्च,2023 के क्रम में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा समय-समय पर कार्यगत आवश्यक तानुसार अन्य राज्यों/निर्माता फर्मों से ईवीएम / वीवीपैट को प्राप्त करनें हेतु परिवहन की आवश्यकता के दृष्टिगत विभिन्न क्षमता/साइज के जी०पी०एस० युक्त सील्ड ट्रक / कन्टेनराइज ट्रक, जिसमें समुचित लॉक की सुविधा उपलब्ध हो हेतु न्यूनतम दरें प्राप्त करते हुये चयनित फर्म से जून 2024 तक /आगामी 02 वर्षो के लिए अनुबन्ध किये जाने के निर्देश निर्गत किये गये हैं ।
उक्त निर्देशों के क्रम में बिड सं0- GEM /2023/B/3488 116 दिनांक 25 मई,जो जेम पोर्टल पर निर्धारित शर्तो के अनुसार अपलोड की गयी है । इच्छुक फर्म के द्वारा जेम पोर्टल के माध्यम से प्रतिभाग कर सकते हैं ।
