फतेहपुर । भिटौरा ब्लाक के डोलेपुर उनवा के समीप क्षेत्र पंचायत द्वारा अनुमानित लागत रु0 09.84 लाख की लागत से कार्यदायी संस्था-क्षेत्र पंचायत भिटौरा द्वारा निर्माण कराये गए “महर्षि भ्रुगू” स्वागत द्वार का लोकार्पण जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति एवं ब्लॉक प्रमुख भिटौरा श्री अमित तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शिलापट्ट का अनावरण व फीता काटकर किया । इस द्वार के निर्माण से भ्रुगू की तपोस्थली की धरती मे रहने वाले लोगों में उत्साह दिखा । इस स्वागत द्वार के निर्माण से यहां दूर दूर से आने वाले लोगों को “महर्षि भृगु” एवं इस दिव्य भूमि के आलौकिक इतिहास के विषय मे जानकारी हो सकेगी ।
तत्पश्चात जिलाधिकारी एवं ब्लॉक प्रमुख भिटौरा ने ब्लॉक परिसर भिटौरा में निर्माण कराये गए “प्रमुख भवन” के शिलापट्ट का अनावरण किया और ब्लॉक परिसर में पीपल का पौध रोपित कर पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया ।
इस मौके पर खंड विकास अधिकारी भिटौरा प्रदीप यादव, क्षेत्रीय वनाधिकारी आर0एल0 सैनी, एडीओ पंचायत भिटौरा दिनेश कुमार,स्वामी शरनपाल प्रधान,धर्मेंद्र प्रधान,भोला द्विवेदी प्रधान,बच्चा शुक्ला,अवधेश यादव,रोशन द्विवेदी,वैभव द्विवेदी, सहित ग्राम के लोग उपस्थित रहे ।
