Bindki/Fatehpur । नगर पालिका परिषद बिंदकी की नव निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती राधा साहू व सभी 25 वार्डों के सदस्यों को उपजिलाधिकारी बिंदकी अंजू वर्मा ने शपथ दिलाई । रामलीला मैदान बिंदकी में आयोजित इस शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय मंत्री व जिले की सांसद साध्वी निरंजन ज्योति, फतेहपुर जनपद के प्रभारी मंत्री राकेश सचान, बिंदकी विधानसभा क्षेत्र के विधायक जय कुमार सिंह जैकी,जहानाबाद क्षेत्र के विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, अमौली व मलवा के ब्लॉक प्रमुख मौजूद रहे । श्रीमती राधा साहू ने शपथ के पश्चात देर शाम ही नगर पालिका परिषद भवन में पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया ।

सर्वप्रथम उप जिलाधिकारी ने अध्यक्ष श्रीमती राधा साहू को शपथ दिलाई तत्पश्चात सभी पच्चीस वार्डों के नवनिर्वाचित सदस्यों श्रीमती सुधा देवी,श्री विनोद राजपूत,श्रीमती मुन्नी,श्री रामबाबू,श्रीमती भारती,श्रीमती आशा देवी,श्री अमित कुमार,श्री आनन्द कुमार,श्री सुनील पाल,श्री महेन्द्र साहू,श्री अनिल कुमार,श्री कमलेश कुमार,श्री सत्यम अग्रवाल,श्री ओम प्रकाश,श्री विशाल गुप्ता,श्रीमती प्रीती,श्री विक्रम उत्तम,श्री मोती लाल,श्री मो० एहसान,श्रीमती अय्यसा ,श्री प्रतीक शुक्ला,श्रीमती परवीन,श्रीमती जेबा कौशर,श्रीमती शाहीन,श्री शाहिद अन्सारी को भी उपजिलाधिकारी अंजू वर्मा ने शपथ दिलाई । इसके पूर्व उनका साध्वी निरंजन ज्योति ने तिलक लगाकर और माला पहना कर अभिनंदन किया ।
शपथ ग्रहण समारोह निर्धारित समय 4:00 के स्थान पर लगभग 6:00 बजे हो पाया । समारोह को केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति प्रभारी मंत्री राकेश सचान बिंदकी विधायक जय कुमार सिंह जैकी व जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल के अलावा बिंदकी भाजपा मंडल अध्यक्ष अतुल द्विवेदी ने संबोधित किया और अपेक्षा की कि बिन्दकी में अब सर्वांगीण विकास होगा ।
सभा का संचालन युवा विकास समिति के आलोक गौड़ ने किया । अतिथियों का स्वागत भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा ,समाज सेवी लक्ष्मीचंद ओमर मोना आदि ने किया ।
शपथ ग्रहण समारोह के बाद श्रीमती राधा साहू अपने साथ निर्वाचित सदस्यों को लेकर पालिका भवन पहुंची और अपना कार्यभार भी ग्रहण कर लिया । नगरवासियों ने नवगठित बोर्ड को बधाइयां दी हैं ।
