Bindki/Fatehpur । गुरूवार को बिंदकी नगर के तहसील रोड में एक कार ने अधिवक्ता की बाइक में टक्कर मारी जिससे अधिवक्ता बुरी तरह घायल हो गया । कार चालक दुर्घटना करने के बाद कार लेकर फरार हो गया ।

दुर्घटना में घायल अधिवक्ता अखिलेश कुमार शुक्ल पुत्र घनश्याम शुक्ल निवासी महरहा थाना कोतवाली बिंदकी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि वह किसी आवश्यक कार्य से ललौली चौराहा से तहसील आ रहा था कि राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के समीप कार नम्बर यूपी 71-ए ई 3905 ने उनकी मोटर साइकिल में जोरदार टक्कर मार दिया । जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया । उनके घुटने और कमर में अंदरूनी गम्भीर चोटे आई है । टक्कर से मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई है ।
अधिवक्ता अखिलेश कुमार शुक्ल ने बताया कि दुर्घटना करने के बाद कार चालक कार लेकर फरार हो गया । थाना प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बिंदकी ने बताया कि तहरीर मिली है । कार और कार चालक को खोजा जा रहा ।
