फतेहपुर । जिला अस्पताल रक्तकेंद्र व आभा रक्त केंद्र ने जरुरतमंद मरीजों को रक्तदान किया । इमरजेंसी केस में मरीज चुन्नी देवी पत्नी चन्द्रपाल निवासी पुरबुजुर्ग प्रजापति पोस्ट मनावा जिला फतेहपुर है । मरीज जिला अस्पताल फतेहपुर में भर्ती है । मरीज के कूल्हे का ऑपरेशन होना है । जिस कारण डॉक्टर ने मरीज को एक यूनिट बी पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता बताई जिले में चल रही रक्त की कमी के चलते जिला अस्पताल रक्तकेन्द्र में बी पॉजिटिव रक्त उपलब्ध नही था जिस कारण मरीज के तीमारदार मरीज के बेटे जयकरन काफी परेशान थे ।

तीमारदार को सर्व फार ह्यूमैनिटी संस्था के बारे मे जानकारी होते ही टीम को काल की और मरीज की जानकारी दी जिस पर टीम द्वारा जिला अस्पताल फतेहपुर पहुचकर केस को वेरिफाई कर के ग्रुप में डाला गया । ग्रुप में डालते ही रेल बाजार निवासी गोलू गुप्ता रक्तदान के लिए तैयार हो गए और तुरंत जिला अस्पताल रक्तकेन्द्र पहुचकर मरीज चुन्नी देवी के लिए अपना तेरहवाँ रक्तदान जिला अस्पताल रक्तकेन्द्र में किया ।
वही डायलिसिस मरीजो को पीआर बी सी रक्त की उपलब्धता आसानी से करवाने के लिए आभा रक्तकेन्द्र पहुचकर मोहसिन हैदर ने अपना दसवा रक्तदान व पुलकित साहू ने अपना दूसरा स्वेछिक रक्तदान आभा रक्त केन्द्र में किया । जिससे डायलिसिस के मरीजो को असानी से रक्त की उपलब्धता हो जाये ।
इस मौके पर टीम से गुरमीत सिंह, अजय साहू, जिला अस्पताल रक्तकेन्द्र से अशोक शुक्ला, कमला प्रसाद, दीपाली वर्मा व आभा रक्तकेन्द्र से जितेंद्र उपस्थित रहे ।
