रिपोर्ट । लवकुश आर्या


कानपुर । 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर के सेनानायक प्रदीप गुप्ता, आईपीएस के नेतृत्व में पीएसी जवानों ने केंद्र सरकार द्वारा जारी ‘लाइफ स्टाइल फॉर एनवायरनमेंट’ (लाइफ) अभियान 2022-23 का राज्य में प्रचार प्रसार एवं जन सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को पीएसी के जवानों द्वारा श्यामनगर,छप्पन भोग गदियाना आदि स्थानों में एक जागरूकता साइकिल रैली निकाली गई । सेनानायक प्रदीप गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली का शुभारंभ किया । साथ ही साथ वाहिनी परिसर में पीसी पुष्पेंद्र यादव के द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने,रेड लाइट पर वाहनों के इंजन बंद किये जाने के प्रति जागरूक किया गया । कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शिविरपाल,भुवनेश्वर सिंह,सूबेदार मेजर सुरेंद्र सिंह, पीसी अभिषेक सिंह, मीडिया सेल प्रभारी अंकुर दुबे ,एसक्यूएम चरण सिंह, पीसी अरविंद कुमार सिंह, पीसी उमाशंकर मिश्रा सहित वाहिनी के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे ।
