फतेहपुर । उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र फतेहपुर ने बताया कि उद्यमियों की समस्याओं के समाधान हेतु माह मई 2023 की जिला स्तरीय उद्योग बन्धु समिति की मासिक बैठक जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी साभगार में एम०ओ०यू० हस्ताक्षरित इकाइयों के सम्बन्ध में 31 मई 2023 को अपराह्न 03:00 बजे होगी ।
