फतेहपुर । राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, फतेहपुर प्रधानाचार्य श्री शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि आज टैबलेट वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें श्री संजय गुप्ता नगर अध्यक्ष भाजपा एवं श्री संजय कुमार श्रीवास्तव नगर महामंत्री भाजपा की उपस्थिति में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान,फतेहपुर एवं जहानाबाद-फतेहपुर में विभिन्न व्यवसायों के प्रशिक्षार्थियों को टैबलेट वितरण किया गया । टैबलेट पाकर प्रशिक्षार्थियों के चेहरे खिल उठे ।

इस मौके पर प्रधानाचार्य जी द्वारा प्रशिक्षार्थियों को टैबलेट के माध्यम से अपनी शिक्षा एवं कौशल को विकसित करने का संदेश दिया गया ।
इस मौके पर श्री अशोक कुमार,कार्यदेशक,श्री पीके अवस्थी ,श्री नितिश कुमार अनुदेशक,श्री रज़ा परवेज,श्री अमित मिश्र अनुदेशक,श्री अमित सैनी एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहें । इस मौके पर कुल 111 टैबलेट प्रशिक्षार्थियों को वितरित किये गये ।
