फतेहपुर । सांसद/राज्यमंत्री उपभोक्ता मामले,खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना गैस पाईप लाइन बिछाने की प्रगति के सम्बंध में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई ।

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना हर रसोई तक पीएनजी व हर पेट्रोल पंप तक सीएनजी पहुचाने के दृष्टिगत गैस स्टोरेज स्टेशन बनाये जाने के लिए बिन्दकी-जहानाबाद-फतेहपुर पर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए जमीन मुहैय्या कराई जाय । इसके लिए अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) व न्यायिक को निर्देशित किया कि जिला स्तर पर नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत के ईओ,कार्यदायी संस्था- इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सभी प्रक्रियाओं को पूर्ण कराते हुए जमीन मुहैया करायी जाय । जिससे आम जन मानस को गैस पाइपलाइन के माध्यम से गैस हर रसोई तक पहुँच सके ।
उन्होंने कहा कि पाइपलाइन बिछाने में नेशनल हाईवे के किनारे जो समस्याएं आ रही है इसके लिए नेशनल हाईवे कार्यदायी संस्था-पीएनसी के साथ इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के पदाधिकारियों के साथ समंन्वय बनाकर उन स्थानों सर्वे कर समस्याओं को दूर करते हुए जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराया जाये ताकि लोगो को केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ मिल सके ।
उन्होंने केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल के तहत जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में बनायी जा रही पानी की टंकियों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण ढंग से जल्द से जल्द पूरा कराया जाय ताकि सरकार द्वारा संचालित योजना से आम जन मानस लाभान्वित हो सके । उन्होंने कहा कि पानी की टंकियों व पाइपलाइन बिछाने के कार्य मे लापरवाही/शिथिलता पाए जाने पर सम्बन्धितों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी ।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अभय प्रताप सिंह ,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दिनेश बाजपेयी,अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) श्री विनय कुमार पाठक,अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) श्री धीरेन्द्र प्रताप,उपजिलाधिकारी सदर श्री अवधेश निगम,श्री राजेन्द्र निषाद,श्री शिवप्रताप,श्री योगेन्द्र,जल जीवन मिशन (ग्रामीण) के कार्यदायी संस्था के पदाधिकारी सहित संबंधित उपस्थित रहे ।
