जहानाबाद/फतेहपुर । जहानाबाद से बिन्दकी के लिए आज से सीएनजी बसों का संचालन शुरू हो गया है । अब यात्रियों को जहानाबाद से बिंदकी की 27 किलोमीटर की यात्रा मात्र 27 रुपए में सुलभ होगी ।
मालूम हो कि जहानाबाद कस्बे कुछ दूर चिल्ली मोड़ के समीप 2 सप्ताह पूर्व हुए भीषण सड़क हादसे में मासूम सहित हुई दस लोगों की दर्दनाक मौत हो जाने के बाद सूबे के मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए अवैध टेंपो व डग्गामार वाहनों के संचालन पर रोक लगाने के बाद जहानाबाद से बिन्दकी चलने वाली अवैध टेंपो, मैजिक व डग्गामार वाहन पूरी तरह से बंद हो जाने से लोगों को आवागमन करने मे भारी परेशानी उठानी पड़ रही हैं । लेकिन टेंपों व टैक्सी बंद हो जाने से अब राहगीरो को मजबूरी मे ई रिक्शों से यात्रा करनी पड़ रही है । ई-रिक्शा चालक मजबूरी का फायदा उठा कर यात्रियों से मनमानी तरीके से किराया वसूल कर रहे थे । बताते चलें कि जहानाबाद से बिन्दकी फतेहपुर आने जाने के लिए मात्र तीन रोडवेज बसे सुबह 6:00 बजे 8:00 बजे 9:00 बजे हैं ।इसके बाद कोई साधन नही है ।
यात्रियों की परेशानियों को न देखते हुए जहानाबाद बिंदकी रूट मे सीएनजी बसें चलाये जाने की मांग केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति व विधायक राजेन्द्र सिंह पटेल से भाजपा सभासद महेश कुमार चौरसिया ने की थी ।
जिस केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति व विधायक राजेन्द्र सिंह पटेल ने आरएम से शीघ्र सीएनजी बसे जहानाबाद से बिन्दकी चलाने का निर्देश दिया । जिस पर आरएम मे शीघ्र सर्वे कराकर बसे चलाने का आश्वासन दिया था । जिस पर आज से 8 बसे 27 रुपये किराए पर चलने से यात्रियों मे खुशी की लहर व्याप्त है और लोगों ने केंद्रीय मंत्री व विधायक का आभार प्रकट किया है ।
