कानपुर । राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के ज़िला अध्यक्ष राजा भरत अवस्थी की अध्यक्षता में आईटीआई कौशल विकास सभागार में परिषद के संस्थापक राज्य सभा सदस्य व विधान परिषद सदस्य स्वर्गीय पी एन शुकुल की पुण्यतिथि मनाई गई ।
श्रद्धांजलि सभा में सभी विभागीय संघों ने पी एन शुकुल को संघर्ष का पर्याय बताया । उन्होंने दो तीन वर्ष कर्मचारी आंदोलन में जेल में बिताए । पुरानी पेंशन बहाली के लिए ज़मीनी स्तर पर आंदोलन चलाये जाने का संकल्प भी लिया गया ।
पुण्यतिथि में इंजीनियर ए एन द्विवेदी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष रणधीर सिंह यादव,अभय मिश्रा,अजय द्विवेदी,विनोद दीक्षित,आलोक यादव,अजीत सिंह चौहान,भानुप्रताप सिंह,मनोज झाँ,सुखेंद्र यादव,आशुतोष दीक्षित,विक्रम शर्मा,रजनीश शुक्ला,महेश गुप्ता ,वी एस तिवारी,अमरनाथ,विजय शर्मा,उपस्थित रहे ।
