कानपुर । जिला कृषि रक्षा कार्यालय से सेवानिवृत्त कर्मचारी श्री संन्तोष त्रिपाठी जो वरिष्ठ प्राविधिक के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं । इनकी पत्नी जो बीमार चल रही है । उसके इलाज के चिकित्सा बिलों को सत्यापित कर अग्रसारित किया जाना है । जो इनके कार्यालय में महीनों से लाम्बित है इसको लेकर विगत दिनों जिला कृषि रक्षा अधिकारी से संपर्क कर अनुरोध किया । किंन्तु उक्त अधिकारी ने पेंशनर्स श्री संतोष त्रिपाठी से अभद्रता करते हुए उनके चिकित्सा बिलों फेकदिया तथा कार्यालय से बाहर निकल जाने की धमकी दिया ।
उक्त प्रकरण को लेकर आज एक बैठक सेवानिवृत्त कर्मचारी एंव पेंशनर्स एसोसिएशन कानपुर नगर की एक बैठक संयोजक बी एल गुलाबिया की अध्यक्षता में हुई । जिसमें आर पी श्रीवास्तव एडवोकेट ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि वरिष्ठ नागरिक,पेंशनर्स के इस प्रकार की अभ्रदता को किसी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए । उ०प्र० सरकार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री योगी जी वरिष्ठ नागरिकों के साथ सम्मानजनक व्यवहार अपनाकर उनकी समस्याओं को तत्परता से निस्तारण करने के निर्देश दे रहे हैं ।
बैठक में सभी पेंशनर्स व्यापक आलोचना करते हुए निन्दा किया । संयोजक बी एल गुलाबिया ने संयुक्त निदेशक,कृषि/उप निदेशक कृषि कानपुर मण्डल को पञ भेजकर तत्काल निष्पक्ष कार्रवाई करने एंव पेंशनर्स के चिकित्सा बिलों को सत्यापित करने कीमांग किया चिकित्सा बिलों के भुगतान के अभाव में यदि पेंशनर्स की पत्नी के साथ कोई घटना घटती है तो सीधे तौर पर जिला कृषि रक्षा अधिकारी के विरुद्ध एसोसिएशन कार्यवाही करने को विवश होगा ।
बैठक में बी एल गुलाबिया,बेनी सिंह सचान,आर पी श्रीवास्तव एडवोकेट,जगदीश प्रसाद मिश्रा ,शिवकुमार,तारा चन्द्र, रविन्द्र कुमार मधुर,कृष्ण बहादुर सिंह,चन्द्र पाल संन्तोष ञिपाठी वंशी कठेरिया, राजेश खन्ना,विशनू पाल स्नेहलता लाल, रामरानी कटियार, विमला मिश्रा,सरोज शर्मा,साधना वर्मा समेत अनेकों पेंशनर्स ने निन्दा किया ।
