कानपुर । प्रादेशिक सेवायोजन कार्यालय जी टी रोड में रोजगार मेला आयोजित किया गया जिसमें 9 कम्पनियों ने भाग लिया तथा 368 अभ्यार्थियों ने प्रतिभाग किया । जिसमें से 81 अभ्यार्थी चयनित किये गये ।
यह जानकारी सहायक निदेशक सेवा० एस०पी०व्दिवेदी ने दी उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में आयी कम्पनियों में जीफोर एस सिक्योर साल्यूशन इण्डिया प्रा०लि० में,11,एल आई सी कान चेम्बर कानपुर में 15,पीपल ट्री ऑनलाइन प्रा०लि०-9 एस बी आईं लाइफ इंश्योरेंस कानपुर में -21 पे टी एम -6 शिवागनी लाजिस्टिक प्रा लि (प्लिप कार्ट)-5, कैरियर ब्रिज स्किल सायल्यूशन प्रा लि -4 यजाकी इण्डिया प्रा लि -8, मदरसनसूमी सिस्टम लिं -2 अभ्यार्थी चयनित किए गए मेले में अभ्यार्थियों की कैरियर काउन्सिल सेवानिवृत्त सहायक निदेशक सेवा० के०डी० शुक्ला ने किया ।
इस अवसर पर सहायक रोजगार सहायता अधिकारी श्रीमती निधि वर्मा भी उपस्थित थी ।
