– बूथ दिवस पर 1280 बूथों पर 45 ट्रांजिट टीमें,39 सचल दल व 272 पर्यवेक्षक रहें कार्यरत ।
फतेहपुर । सघन पल्स पोलियो चरण 28 मई 2023 के जिला महिला अस्पताल फतेहपुर स्थित पोलियो बूथ का उद्घाटन डॉ० वी०के० मिश्रा,ज्वाइन्ट डायरेक्टर/पोलियो आब्जर्वर द्वारा किया गया ।


उद्घाटन के समय डॉ० सुनील भारतीय मुख्य चिकित्साधिकारी, डॉ० सुरेश कुमार जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका,मुख्य चिकित्सा अधीक्षक,अपर मुख्यचिकित्साधिकारी ,आर०सी०एच० सहायक शोध अधिकारी प्रतिरक्षण अनुभाग के समस्त अधिकारी/कर्मचारी,प्रतिनिधि यूनीसेफ, डब्लू0एच0ओ0, यू०एन०डी०पी० एवं पत्रकारगण आदि उपस्थित रहे ।
उद्घाटन में मुख्य चिकित्साधिकारी फतेहपुर द्वारा उपस्थित लोगों /आमजनमानस से यह अपेक्षा की गयी कि आज से आरम्भ हो रहे पल्स पोलियो अभियान में अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को बूथ में लाकर पोलियो ड्राप से आच्छादित करायें ।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी फतेहपुर द्वारा बताया गया कि पल्स पोलियो चरणबद्ध आज बूथ दिवस को 1280 बूथ,45 ट्रांजिट 39 सचल दल व 256 पर्यवेक्षक तथा घर-घर टीम दिवस में 884 घर-घर टीम 45 ट्रांजिट टीमे 39 सचल दल व 272 पर्यवेक्षक कार्यरत रहेगे ।
बूथ दिवस एवं घर-घर टीम दिवस का समय प्रातः 8:00 बजे से सायं 4.00 बजे तक निर्धारित है । आज बूथ दिवस ,29 मई से 02 जून, 2023 तक घर-घर टीम दिवस व 05 जून 2023 को बी टीम एक्टीविटी सम्पादित की जायेगी ।
