
कानपुर । कानपुर के लाल बंगला में हिन्दू नागरिक सेवा संस्थान, भारत (हिन्दू संगठन) वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम में आयोजित मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम चंद्र का पूजन, सुंदरकाण्ड पाठ, भजन संध्या एवं प्रसाद वितरण समारोह आयोजित किया गया ।
पाठ का शुभारंभ ज्योत जलाकर कर किया । सुंदरकांड पाठ का सुंदर वाचन का माहौल से वातावरण भक्तिमय हो गया । जय जय श्री राम के जयकारों से पांडाल गूंज उठा । इस अवसर पर हिन्दू नागरिक सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व डीएसपी राजेंद्र धर दिवेदी,राष्ट्रीय प्रधान महामंत्री प्रमोद कुमार तिवारी,डॉ. पीसी तिवारी राष्ट्रीय प्रवक्ता,गोपाल तिवारी राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष आगमन हुआ ।
कार्यक्रम में मुख्य आयोजक पंडित अवधेश शास्त्री प्रदेश अध्यक्ष,उदित प्रकाश दीक्षित प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश प्रतिनिधि प्रजूवाल दीक्षित,सौरभ तिवारी प्रदेश संयुक्त मंत्री,कुमार गौरव तिवारी प्रदेश संगठन मंत्री,जिला प्रभारी नमन श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह नगर अध्यक्ष आशीष अग्रवाल,जिला महा मंत्री सुमित तिवारी जिला कार्यकारणी से आकाश भदौरिया, एस एन शुक्ला, अनूप कुमार दीक्षित ,प्रियंका सिंह, कीर्ति प्रजापति,पूजा राजपूत,मोनिका मिश्र,प्रोमिला सिंह आदि लोग मौजूद रहे ।