बिन्दकी/फतेहपुर । बिन्दकी नगर के बैलाही बाजार के समीप गंगा दशहरा के अवसर पर श्री ओमर ऊमर वैश्य महिला मंडल के द्वारा शर्बत वितरण किया गया । शर्बत पीकर गर्मी मे लोगो ने राहत की सांस ली । भीषण उमस भरी गर्मी मे पानी के लिए ईधर उधर राह ताक रहे लोगो के लिए श्री ओमर ऊमर वैश्य महिला मंडल द्वारा वितरित किये जा रहे । शर्बत को पीकर अनुकूल महसूस किया । इस अवसर पर समिति की अध्यक्ष नम्रता ओमर ने कहा गर्मी मे पानी की कमी से हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है । किसी को पानी पिलाना पुण्य का काम माँना जाता है । इसलिए आज शर्बत वितरित किया गया और इसमें हजारो लोगो ने शर्बत पीकर राहत पाया ।
व्यवस्था मे महामंत्री दीपाली ओमर,कोषाध्यक्ष रेखा ओमर,अंजू ,रमा,नीरज,ममता,माला,संगीता,प्रशंसा,रेनू,गीता,निशा,संध्या,विजय लक्ष्मी,सीता,आरती एवं श्री बालाजी सेवा न्यास के अध्यक्ष लक्ष्मीचंद्र मोना ओमर आदि रहे ।
