फतेहपुर । दिव्यांगजनो को वित्तीय सहायता दिए जाने हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं ।
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने बताया कि जनपद के दिव्यांगजनों को सूचित किया है कि दिव्यांगजन सशक्ती करण विभाग उ0प्र0 लखनऊ के पत्र संख्या सी-647/25 मई 2023 के द्वारा राज्य निधि मद से दिव्यांगजनों को वित्तीय सहायता प्रदान किये जाने हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं ।
राज्य निधि से वित्तीय सहायता प्रदान किये जाने हेतु शासन द्वारा निर्गत दिशा-निर्देश 14 सितम्बर 2021 में दिव्यांगजन के हितार्थ निम्न 04 प्रकार के वित्तीय सहायता प्रदान किये जाने का प्राविधान है –
◆ उ0प्र0 के दिव्यांगजन द्वारा बनाये गये चित्रों, हस्तकला आदि सहित उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए प्रदर्शनी एवं कार्यशालाओं हेतु धनराशि सहायता के रूप में उपलब्ध कराना ।
◆ उ0प्र0 के दिव्यांगजन जिनका खेल/ललित कला/संगीत/नृत्य/फिल्म/थियेटर/साहित्य जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन हो । उन्हें राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय आयोजनों में प्रतिभाग किये जाने एवं खेल आयोजन हेतु वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना ।
◆ दैनिक जीवन के गतिविधियों को बेहतर बनाने के लिये बैच मार्क दिव्यांगता के व्यक्तियों को उच्च सहायता वाले उपकरण क्रय हेतु वित्तीय सहायता ।
◆ उ0प्र0 के दिव्यांगजन जो गम्भीर बीमारियों यथा-कैंसर, थैलीसीमिया,प्लास्टिक एनीमिया,बहुस्केलोरोसिस से ग्रसित हों अथवा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से आच्छादित न हो, इसको चिकित्सा हेतु वित्तीय सहायता ।
उपरोक्त के संदर्भ में विस्तृत जानकारी एवं आवेदन पत्र प्राप्ति हेतु किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी फतेहपुर के कक्ष सं0- 23 विकास भवन फतेहपुर में सम्पर्क कर सकते हैं ।
