फतेहपुर । फतेहपुर जिलें के बिन्दकी नगर स्थित चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में सी०बी०एस०सी० से संम्बद्ध स्कूलों के प्रधानाचार्यो का सामूहिक सम्मेलन सहोदया समिति के तत्वावधान मे आयोजित किया गया ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री प्रमोद कुमार त्रिपाठी प्रधानाचार्य महर्षि विद्या मंदिर फतेहपुर ने एवं सचिव नितिन कुमार तिवारी प्रधानाचार्य चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल बिन्दकी ने की । जिसमें चर्चा का मुख्य विषय नेशनल एजुकेशन पालिसी 2020 गत वर्ष 2022 के परीक्षा फल के विषय में चर्चा एवं नवीन सत्र 2023- 2024 शिक्षा की नवीन परियोजनाओं के क्रियान्वयन हेतु नियमावली का निर्धारण किया गया ।

इस मौके पर जनपद के अनेक प्रधानाचार्य मौजूद रहे ।
