Fatehpur । हार्कोर्ट बटलर टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी में आयोजित इंटरनेशनल कन्फ्रेक्स केम टेक्नोवा 2023 में राजकीय पॉलीटेक्निक बिंदकी फतेहपुर ब्रांच पेंट टेक्नोलॉजी के छात्र शुभम गुप्ता सुमित गुप्ता सुमित तिवारी सत्यम कुमार शिवम पाल विकास बाजपाई ने पोस्टर प्रेजेंटेशन में प्रतिभाग किया ।
जिसमे से शुभम गुप्ता सुमित गुप्ता का पोस्टर में चौथा पुरस्कार के रूप में एक हजार रुपए और सेट्रिफिकेट मुख्य अतिथि उपकुलपति समशेर सर के द्वारा प्राप्त हुआ ।
साथ ही पेंट टेक्नोलॉजी के व्याख्याता शिवचरण प्रजापति ने ओरल प्रेजेंटेशन में तीसरा पुरुस्कार प्राप्त किया । सेमनार मे डाक्टर राहुल व शिवांग निगम भी मौजूद रहे ।
