फतेहपुर । कानपुर से आई यात्रा का गुरु सिंह सभा फतेहपुर की तरफ से भव्य स्वागत किया गया । सिखों के ग्यारहवे गुरु गुरु ग्रंथ साहिब जी का हस्त लिखित स्वरूप पटना साहिब में विराजमान होना है । हस्त लिखित स्वरूप बाबा हरिंदर पाल जी द्वारा लिखा गया है । बाबा हरिंदर पाल जी इससे पहले पांच गुरु ग्रंथ साहिब हाथ से लिख चुके है । जो कि – पौंटा साहिब (हिमांचल प्रदेश),दरबार साहिब (अमृतसर -पंजाब), नांदेड़ साहिब (महाराष्ट्र), पटना साहिब (बिहार),दमदमा साहिब (पंजाब) में विराजमान है । अब गुरुग्रंथ साहिब जी का छवा स्वरूप जो कि आज दिनांक 01-06-2023 को कानपुर से बाबा हरिंदर पाल के नेतृत्व में यात्रा प्रारम्भ कर पटना साहिब बिहार जाएगी । ये शोभा यात्रा 05-06-2023 को पटना साहिब में हस्तलिखित गुरुग्रंथ साहिब को विराजमान कर कानपुर लौटेगी । शोभा यात्रा का स्वागत फतेहपुर में गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा फतेहपुर के प्रधान पपिन्दर सिंह की अगुवाई में हुआ ।
फतेहपुर से मुख्य रूप में लाभ सिंह,जतिंदर पाल सिंह,संतोष सिंह,वरिंदर सिंह,सतपाल सिंह,सरनपाल सिंह,गुरमीत सिंह व कानपुर से सतनाम सिंह सूरी,दरबार साहिब के ग्रंथी-हरजिंदर सिंह, गुरनाम सिंह (मेनगापुर -पीलीभीत) स्वर्ण जीत सिंह, सरदार नीतू सिंह,बिल्ले ,मनोज कुमार कुकरेजा,भूपेंदर सिंह (पिंकी),गुरदीप सिंह टेनी,जसपाल सिंह,छिंदे आदि उपस्थित रहे ।
