महाराजपुर/कानपुर । महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक ऐसा मामला प्रकाश में आया है जहां एक युवक ने बाजखेड़ा की महिला से फोन पर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी । इससे परेशान होकर महिला ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है ।
मिली जानकारी के अनुसार बाजखेड़ा की रहने वाली एक महिला को एक सप्ताह से फोन करके एक युवक परेशान कर रहा है । जब महिला ने उसका नम्बर उठाना बन्द कर दिया तो महिला को अलग-अलग नंबरों से बात करने वाला युवक एक ही होता था और वह अश्लील बातें करना शुरू कर दी महिला ने जब इसका विरोध किया तो उसने गाली-गलौज करनी शुरू कर दी । परेशान होकर महिला महाराजपुर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देकर कार्रवाई की गुहार लगाई । इस सम्बंध में सुंहैला चौकी इंचार्ज ने बताया कि महिला का शिकायती पत्र मिला है मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है ।
वही इस सम्बंध में पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने ट्विटर के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि उक्त प्रकरण में आवेदिका को गांव के ही दो व्यक्तियों द्वारा फोन पर अनावश्यक बातें करते हुए गाली गलौज व धमकी देने के सम्बन्ध में है जिसकी जांच एसआई रोहित शर्मा द्वारा की जा रही है तथा चौकी प्रभारी द्वारा किए वार्ता के सम्बंध में बताई गई बातें असत्य व निराधार है ।
