फतेहपुर । कानपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में ताइक्वांडो एसोशिएशन ऑफ फतेहपुर से प्रियंका यादव सीनियर गर्ल्स ओवर 73 किलोग्राम में रजत पदक अवन्तिका सिंह सब जूनियर अंडर 37 किलोग्राम रजत पदक परी तिवारी कैडेट गर्ल्स ओवर 55 किलोग्राम में ब्रॉन्ज मेडल पावनी सिंह जूनियर गर्ल्स अंडर 63 ब्रॉन्ज मेडल अर्जित नारायण पाण्डे सब जूनियर अंडर 38 किलोग्राम ब्रॉन्ज मेडल अंश यादव सब जूनियर अंडर 41 किलोग्राम ब्रॉन्ज मेडल जीतकर दोआबा की पवित्र भूमि जनपद फतेहपुर का नाम रोशन किया टीम की वापसी पर ताईक्वांडो एसोशिएशन ऑफ फतेहपुर के अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा व सलोनी मेहरोत्रा ने विजेता टीम को विजय तिलक लगाकर पुष्पहार पहनते मेडल पहनाकर सम्मानित किया व ढेर सारी शुभकामनाएं दी साथ ही समस्त ताईक्वांडो खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की अवसर पर उपाध्यक्ष प्रखर शुक्ला महासचिव राजकुमार काजल शशांक आनन्द शिव कुमार सहित समस्त कोच व खिलाड़ियों ने विजेता टीम को शुभकामनाये दी ।
