फतेहपुर । जनपद फतेहपुर के तहसील खागा के विकास खंड विजयीपुर के ग्राम पंचायत रामीपुर भखरना में महामहिम कर्नाटक के राज्यपाल श्री थावर चन्द्र गहलोत ने त्रिवेदी फाउंडेशन द्वारा मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा व धर्मशाला के लिए भूमि पूजन,कंबल व साड़ी वितरण समारोह में प्रतिभाग किया ।
इसके पूर्व पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाऊस फतेहपुर में महामहिम कर्नाटक के राज्यपाल श्री थावर चन्द्र गहलोत ने गार्ड ऑफ ऑनर में सलामी ली ।
ग्राम पंचायत रामीपुर भखरना में स्व0 विमला त्रिवेदी एवं स्व0 गंगा सागर त्रिवेदी की स्मृति पर संचालित त्रिवेदी फाउंडेशन द्वारा वैदिक रीति रिवाज से धर्मशाला का भूमि पूजन किया और मन्दिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा महामहिम कर्नाटक के राज्यपाल,सांसद/उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति,जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ,विधायक खागा श्रीमती कृष्णा पासवान,पूर्व ऊर्जा मंत्री (मध्य प्रदेश) श्री दिलीप सिंह शेखावत,वरिष्ठ आईएएस/मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार सलाहकार श्री अवनीश अवस्थी एवं त्रिवेदी परिवार के सदस्यगण,माननीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि सेवा भाव का कार्य करके त्रिवेदी परिवार बधाई के पात्र है सेवाभाव की भावना से धर्मशाला के लिए भूमिपूजन कराया गया है । शिव मंदिर का निर्माण/ मूर्ति प्रतिष्ठा यह एक ईश्वरीय कार्य है । ईश्वर हमें जीवन की सार्थक दिशा में अग्रसर होने का विचार प्रदान करते है युवा पीढ़ी को अपने धर्म और संस्कृति के बारे में जरूर बताया जायजिस्से हमारे धर्म,सभ्यता और संस्कृति को बढ़ावा मिल सकेगा । हम इस समय दुनिया के अग्रणी देशो में आर्थिक स्थिति में पांचवा स्थान है ।
हम सभी को अपने दायित्वों को पूरी तन्मयता के साथ निभाते हुए आजादी के 100 वर्ष जब मनाए आर्थिक स्थिति में तब हमारा देश विकसित देशों की अग्रणी पंक्ति में तीसरा स्थान हो । हमे पर्यावरण को भी बचाना है कि लिए भूमि-वायु-जल-वन आदि का संवर्धन/संरक्षण बहुत जरूरी है । इसमें हम सबको मिलकर काम करना होगा जो हमारी आर्थिक स्थिति के सशक्त होने के साथ ही पर्यावरण भी सशक्त रहेगा । धर्मशाला के बन जाने पर इस ग्राम के गरीब परिवारों के बेटियों की शादी के लिए निः शुल्क दिया जाएगा जो एक मानवता के लिए पुनीत कार्य है ।
इस मौके पर राज्यपाल ने जरूरतमंद लोगो को साड़ी व कंबल वितरित किये और त्रिवेदी परिवार ने आये हुए अतिथियों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । त्रिवेदी फाउंडेशन द्वारा 01 कुन्तल सिक्के के नोट करेंसी कराकर जरूरतमंद लोगों को दिए गए ।
इस अवसर केन्द्रीय राज्यमंत्री,विधायक खागा,पूर्व ऊर्जा मंत्री मध्य प्रदेश,सीएम उ0प्र0 सलाहकार आदि अतिथियों ने त्रिवेदी फाउंडेशन द्वारा आयोजित कराये जा रहे मानवता के इस पुनीत कार्य के लिए बधाई देते हुए अपने-अपने विचार व्यक्त किये ।
कार्यक्रम की शुरुआत और समापन राष्ट्रगान के साथ सम्पन हुआ ।
इस मौके पर जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति,पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार सिंह,ब्लॉक प्रमुख विजयीपुर श्री आदित्य त्रिवेदी, जिला पंचायत सदस्य,किशनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कुमार सोनकर,नगर पंचायत खागा अध्यक्ष श्रीमती गीता सिंह, त्रिवेदी परिवार के श्री मुन्ना लाल त्रिवेदी, श्री गुलजारी त्रिवेदी, श्री विपिन त्रिवेदी,श्री विशाख त्रिवेदी,माया त्रिवेदी,शोभा त्रिवेदी ,रिया त्रिवेदी सहित अन्य उपस्थित रहे ।
