फतेहपुर । जिला पंचायत राज अधिकारी उपेन्द्र राज सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के क्रियान्वयन हेतु ग्राम पंचायतों को चयनित कर पुस्कृत किये जाने हेतु हमारी पंचायत पोर्टल पर ग्राम पंचायतों के द्वारा आवेदन प्राप्त किये गये है ।
उपरोक्त आवेदन हमारी पंचायत पोर्टल पर ग्राम पंचायत में कराये गये विकास कार्यों से सम्बन्धित 100 पूर्णाक की प्रश्नावली के आधार पर इनके उत्तर को सम्बन्धित सचिवो के द्वारा आनलाइन भर कर फ्रीज किया गया । जिसमें पोर्टल के माध्यम से स्वतः अंक प्राप्त हो जाते है । मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजनान्तर्गत जनपद की 35 ग्राम पंचायतों ने आनलाइन आवेदन किया है ।
उपरोक्त 35 ग्राम पंचायत के सापेक्ष 09 ग्राम पंचायतों के प्राप्त अंको का प्राप्तांक 45 से अधिक है । जिनका भौतिक सत्यापन हेतु जनपद स्तरीय अधिकारियो की 02 सदस्यीय टीम के द्वारा ग्राम पंचायत का भौतिक/अभिलेखीय सत्यापन किया गया । सत्यापन दल के द्वारा पुरस्कार के लिये आवेदन की गयी ग्राम पंचायत के भौतिक/अभिलेखीय सत्यापन के आधार पर ग्राम पंचायत को प्राप्त अंक/सत्यापन आख्या को जनपद स्तरीय परफारमेंन्स अससेमेंट कमेटी को उपलब्ध कराया गया ।
जनपद स्तरीय परफारमेंन्स अससेमेंट कमेटी उपरोक्त सभी ग्राम पंचायतो के सत्यापन के उपरान्त सर्वो उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाली 05 ग्राम पंचायतों को राज्य परफारमेन्स अससेमेन्ट कमेटी को पुरस्कार प्राप्त करने हेतु प्रस्ताव भेजा गया ।
राज्य परफारमेन्स अससेमेन्ट कमेटी द्वारा प्रस्ताव में भेजी गयी जनपद की 05 ग्राम पंचायतों का स्थलीय/अभिलेखीय सत्यापन राज्य के सत्यापन दल के द्वारा किया गया । जिसमें अन्तिम रूप से जनपद की 05 ग्राम पंचायतें चयनित हुई है –
● ग्राम पंचायत-बिरनई-₹ 11.00 लाख ।
● ग्राम पंचायत-हसऊपुर-₹ 9.00 लाख ।
● ग्राम पंचायत-बीघनपुर-₹ 6.00 लाख ।
● ग्राम पंचायत-मन्झूपुर-₹ 4.00 लाख ।
● ग्राम पंचायत-शाहीपुर-₹ 2.00 लाख ।
अतः सभी ग्राम प्रधानो से अपील की जाती है कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार के लिये अपनी ग्राम पंचायत पर आवेदन अवश्य कराये ।
