– ऐसी चिलचिलाती धूप में जो संघर्ष कार्य जारी है वो सराहनीय है । इसके लिए नायब तहसीलदार रवि प्रजापति को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है ।
रिपोर्ट । रवीन्द्र त्रिपाठी
फतेहपुर,01 जून । धोनी नदी पुनरुद्धार का काम दिन प्रतिदिन प्रगति पर है । राजस्व विभाग ने अपना लक्ष्य हासिल करते हुए 650 मीटर की खुदाई करने में सफलता प्राप्त कर अपनी सक्रियता का परिचय दिया है । तिरहार क्षेत्र की अमृतदायिनी नोन नदी के पुनरुद्धार की आस जगी है । नदी को अस्तित्व में लाने के लिए कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है । इस काम में सबसे आगे राजस्व अमला चल रहा है । जिसने 650 मीटर का लक्ष्य हासिल कर लिया है । अमले ने अपने लक्ष्य को पाने के लिए पूरी ताकत झोंक रखी है ।

नीन पुनरुद्धार के मिशन में नदी किनारे के दस ग्राम पंचायतों के साथ 20 विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है । दस ग्राम पंचायतों में से सबसे पहले और निस्फी प्रधान 35 मजदूरों को लगाकर 150 मीटर नदी की खोदाई करा चुके हैं । इस मिशन में एक फीट गहराई और डेढ़ मीटर दोनों तरफ खुदाई करते हुए 10 मीटर चौड़ाई की सिल्ट सफाई की जा रही है । इसके अलावा गौरी औरा,मानेपुर ,भरसा,सरहन खुर्द के प्रधान ने भी काम शुरू कर सहयोग में अपना हाथ बढ़ा दिया है ।
नायब तहसीलदार रवि कुमार प्रजापति पांच जेसीबी मशीन लेकर चिलचिलाती धूप में खोदाई कराते रहे और अपने लक्ष्य को हासिल करते गए ।
उन्होंने बताया कि 650 मीटर की खुदाई की जिम्मेदारी मिली थी । उसे आज गुरुवार को पूरा कर लिया गया है ।
वहीं, आपूर्ति विभाग के निरीक्षक पवन सिंह,पंचायत राज विभाग के महेश, विपणन विभाग से हाट निरीक्षक संजीव कुमार श्रीवास्तव, पीआरडी के कामता दीक्षित ने भी नदी की साफ-सफाई और खोदाई का कार्य प्रारंभ करा दिया है ।
नोन नदी का उदगम कानपुर नगर के गजनेर के पास नदना गिरसी में है । यह बेलगवा,बारीपाल,कंधौली नांदलन पुर तक लगभग 42 किमी कानपुर जिले में बहती है ।
वहीं जिले की सीमा के बदनपुर भरसा,पचौरा,सिकंदरपुर,कहिजरा, इटरा,भगलापुर सरहन बुजुर्ग,सरहन खुर्द,औरा निस्की,गौरी औरा, चांदपुर सहित 27 किमी क्षेत्र के दस गांव होते हुए यमुना नदी में समाप्त होती है ।
पंचायत लघु उद्योग,जहानाबाद नगर पंचायत,व्यापार मंडल की तरफ से भी आज गुरुवार से क्षेत्र में काम शुरू करने की उम्मीद है ।
इसी रफ्तार से कार्य चला तो एक बार पूरी नदी की साइड सफाई सम्भव हो सकेगी । नदी की तलहटी एक से तीन फोट तक गहरी भी होगी । राजस्व विभाग ने अब तक 650 मीटर का लक्ष्य हासिल कर लिया है ।
इतनी तेज लक्ष्य को हासिल करना बहुत ही गौरव की बात है । तहसील बिंदकी के नायब तहसीलदार रवि प्रजापति इसके लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं । ऐसी चिलचिलाती धूप में जो संघर्ष कार्य जारी है वो सराहनीय है ।
#Fatehpur नोन के पुनरुद्धार मे ग्राम पंचायतों सहित कई विभाग सक्रिय,
650 मीटर खुदाई का लक्ष्य राजस्व विभाग ने किया हासिल,
ऐसी चिलचिलाती धूप मे संघर्ष जारी,
इसके लिए नायब तहसीलदार रवि प्रजापति को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है@CMOfficeUP @UPGovt @CommissionerPrg @dmfatehpur pic.twitter.com/m9SS04PNf3— Journalist Amit kumar 'देव' (@AmitKum995) June 1, 2023
