प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नए संसद भवन का उद्घाटन कार्यक्रम की शुरुआत करने के बाद इससे जुड़े आयोजनों में हिस्सा लिया ।
उन्होंने इस बारे में ट्वीट करते हुए लिखा है, “आज का दिन हम सभी देशवासियों के लिए अविस्मरणीय है । संसद का नया भवन हम सभी को गर्व और उम्मीदों से भर देने वाला है । मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह दिव्य और भव्य इमारत जन-जन के सशक्तीकरण के साथ ही, राष्ट्र की समृद्धि और सामर्थ्य को नई गति और शक्ति प्रदान करेगी ।”
आज का दिन हम सभी देशवासियों के लिए अविस्मरणीय है। संसद का नया भवन हम सभी को गर्व और उम्मीदों से भर देने वाला है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह दिव्य और भव्य इमारत जन-जन के सशक्तिकरण के साथ ही, राष्ट्र की समृद्धि और सामर्थ्य को नई गति और शक्ति प्रदान करेगी। pic.twitter.com/aOReN4JiF4
— Narendra Modi (@narendramodi) May 28, 2023
इससे पहले पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा था, “नया संसद भवन हर भारतीय को गौरवान्वित करेगा । ये वीडियो इस प्रतिष्ठित इमारत की एक झलक पेश करता है । मेरा एक विशेष अनुरोध है, इस वीडियो को अपने स्वयं से वॉयस-ओवर के साथ साझा करें, जो आपके विचारों को व्यक्त करता है । मैं उनमें से कुछ को री-ट्वीट करूंगा ।”
The new Parliament building will make every Indian proud. This video offers a glimpse of this iconic building. I have a special request- share this video with your own voice-over, which conveys your thoughts. I will re-Tweet some of them. Don’t forget to use #MyParliamentMyPride. pic.twitter.com/yEt4F38e8E
— Narendra Modi (@narendramodi) May 26, 2023
नए संसद भवन के उद्घाटन के कार्यक्रम की शुरुआत सुबह सवा सात बजे से हुई ।
प्रधानमंत्री मोदी संसद भवन परिसर में पहुंचे, हवन में हिस्सा लिया ।
हवन के लिए होने वाली मुख्य पूजा में पीएम मोदी लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला के साथ बैठे ।
