राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट की गई तस्वीर में नए संसद भवन के साथ ताबूत की तस्वीर लगाई गई है । तस्वीर के ऊपर लिखा है- ये क्या है ?
अब केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने अब आरजेडी के इस ट्वीट का जवाब दिया है ।
पहला चित्र आपका भविष्य है और दूसरा भारत का।
समझे? https://t.co/sbQWjpue8J
— BJP Bihar (@BJP4Bihar) May 28, 2023
बीजेपी ने अपने ट्विटर हैंडल पर आरजेडी की टिप्पणी के जवाब में लिखा है, “पहला चित्र आपका भविष्य है और दूसरा भारत का. समझे ?”
आरजेडी ने कई अन्य पार्टियों की तरह ही नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह का बहिष्कार किया है । आरजेडी का कहना है कि नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति से कराना चाहिए ।
आरजेडी के इस ट्वीट के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा, “क्या राष्ट्रीय जनता दल के सदस्य हमेशा के लिए संसद का बहिष्कार करेंगे । क्या वे लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देंगे ।”
