– चेयरमैन व ईओ ने बांटे कपड़े के झोले ।


– मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर केक काटकर दी गई बधाई ।


बिंदकी/फतेहपुर । विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर नगर पालिका परिषद में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने के लिए शपथ दिलाई गई चेयरमैन तथा अधिशासी अधिकारी ने कपड़े के झोले भी बांटे ।
सोमवार को नगर के नगर पालिका परिषद भवन में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें पर्यावरण को बेहतर बनाए रखने के लिए शपथ दिलाई गई ।
वही इस मौके पर नगर पालिका परिषद के चेयरमैन राधा साहू तथा अधिशासी अधिकारी निरुपमा प्रताप ने लोगों से सिंगल यूज प्लास्टिक प्रयोग न करने की बात कही और कहा कि सभी लोग कपड़े के झोले का प्रयोग करें और कपड़े के झोले बाटे भी गए । इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन भी मनाया गया । केक काटकर एक दूसरे को केक भी खिलाया गया ।
वही इस मौके पर एक दर्जन लोगों को प्रधानमंत्री निधि के प्रमाण पत्र भी बांटे गए तथा लोगों से कहा गया कि आत्मनिर्भर बनने के लिए सरकार द्वारा ₹10000 का ऋण दिया जाता है । जिसके चलते छोटा व्यापार कर लोग आत्मनिर्भर हो सकते हैं अपना और अपने बच्चों का पालन पोषण कर सकते हैं ।
इस मौके पर नगर पालिका परिषद के प्रधान लिपिक मनोज कुमार शुक्ला के अलावा समाज सेविका स्वाति ओमर, बीजेपी नेत्री संगीता तिवारी रन्नो गुप्ता,सभासद मोहम्मद अहसान उर्फ पप्पू शाह ,विशाल गुप्ता,आनंद ,रामबाबू, मोतीलाल निषाद आदि लोग मौजूद रहे ।
