बकेवर/फतेहपुर । पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में थाना बकेवर में पौधरोपण किया गया । जिसमें थानाध्यक्ष किशन सिंह व उनकी सहयोगी टीम ने साफ-सुथरे परिसर में पौधरोपण का कार्य आयोजित किया । जिसने मुख्य रूप से आम, अमरूद, नींबू,शीशम,नीम,चिरवल आदि फलदार व छायादार वृक्ष लगाए गए ।
पर्यावरण दिवस हमारे देश में एक त्यौहार की तरह मनाया जाता है यह छायादार वृक्ष फलदार वृक्ष लगाने से हमारे जीवन में खुशहाली का माहौल खड़ा करती है । इन वृक्षों के ही योगदान से जीवन सलामत है ।
इस मौके पर थानाध्यक्ष किशन सिंह, एसआई प्रतीक कुमार, एसआई प्रकाश दोहरे,एसआई श्रीकांत,मयंक,यासीन खान,दारा सिंह,कांस्टेबल अजीत,राहुल आदि लोग रहे ।
