बिन्दकी-फतेहपुर : खलिहान की जमीन पर निर्माण करे जाने की शिकायत ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी से की है । ग्रामीणों का कहना है कि यदि खलिहान की जमीन पर निर्माण हो जाएगा तो खेत खलियान के कार्य करने में लोगों को परेशानी पड़ेगी । जिसके चलते अवैध रूप से किए जा रहे निर्माण को तत्काल रुप से रुकवाया जाए ।
फतेहपुर जनपद के थाना चांदपुर क्षेत्र के गौरा गांव निवासी वसीम अहमद सादिक अली आज ने उपजिलाधिकारी विजय शंकर तिवारी से शिकायत किया कि गांव में खलिहान की भूमि है । जिस पर बराती लाल पुत्र बैजनाथ व उनके लड़के रंजीत कुमार व पिंटू आदि लोग जबरन दबंगई के बल पर निर्माण कार्य करा रहे हैं पिछले दिनों 112 नंबर पुलिस को सूचित कर निर्माण कार्य रुकवाया गया था । लेकिन अब पुनः निर्माण कार्य शुरू कर दिया है जिसके चलते खलिहान की भूमि पर कब्जा हो जाएगा । ऐसी स्थिति में किसानों को खेत खलियान के काम करने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा । ऐसी स्थिति में मौके पर मौजूद मटेरियल हटवा कर निर्माण कार्य तत्काल रुप से रुकवाया जाए ।
इस मामले में उपजिलाधिकारी विजय शंकर तिवारी ने कानून को तथा लेखपाल को निर्देशित किया है कि मौके पर जाकर मामले की जांच करें और उसकी रिपोर्ट अविलंब प्रस्तुत करें ।
