फतेहपुर : जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम किशनपुर कपिली निवासी एक महिला ने अपने बीडीसी पति को अपहरण किए जाने की शिकायत थाना जहानाबाद कोई तहरीर देकर दिए ।
किशनपुर कपिली निवासिनी मनीषा देवी ने थाना जहानाबाद व अन्य अधिकारियों को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया है कि उसका पति कपूर निषाद बीटीसी का चुनाव अभी जीता है जिसका अपन दो गाड़ियों में आकर थाना बकेवर क्षेत्र के लोकल खेड़ा निवासी विनोद वर्मा इसी थाना क्षेत्र के नया खेड़ा निवासी दीपांशु वर्मा हुआ रामपुर बकेवर निवासी उदय शंकर वर्मा सहित चार अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर उसके पति को मुक्त कराए जाने की मांग की है ।
मालूम हो कि ब्लॉक प्रमुख पद के लिए चुनाव होना है ।जिसके लिए अभी से ही ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी बीडीसी सदस्यों को अपने पाले में करने के लिए उन्हें अपने कब्जे में ले रहे हैं जिससे वह किसी अन्य से मोटिवेट ना हो सके ।
